News Cubic Studio

Truth and Reality

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश के शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की मदद देगी योगी सरकार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 21 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी जिसमें हमले में शहीद हुए अयोध्या के राजकुमार यादव और चंदौली के धर्मदेव कुमार उत्तर प्रदेश के है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के दोनों शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, इसके साथ ही परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जिलों की एक सड़क का नाम शहीद जवान के नाम पर करने का ऐलान किया है। साथ ही CM योगी ने कहा है कि, दुख कि घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुकमा बॉर्डर पर नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेला। सुबह के 11:30 बजे रहे थे और सुरक्षाबलों की टुकड़ियां सुकमा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थीं। तभी घात लगाकर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि नक्सलियों के पास इतने घातक हथियार कहां से आए क्योंकि नक्सलियों ने इस हमले में देसी रॉकेट लॉन्चर और एलएमजी का इस्तेमाल किया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ करीब चार घंटे तक चली। जिसमें 20 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल भी हो गए। हालांकि बड़ी तादाद में नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों द्वारा बीजापुर के बीहड़ जंगलों में कुख्यात नक्सली हिडमा के लिए ये ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिसमें  CRPF, कोबरा, STF, DRG और CF के जवान शामिल थे। 

See also  Uttarakhand: Harish Rawat accepted the mistake of wrong selection of candidates in the past, also apologized! Wrote – made many mistakes in the past