News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Mohanlalganj : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

कोतवाली में जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत की नींद सुला दिया है बता दें सियाराम नामक युवक ने अपनी मां घर के बाहर लगे नल के लोहे के हैंडिल से सिर में वार करके बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया हत्या को अंजाम देने के बाद ठेलिया से मृतिका के शव को घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर तहसील के पीछे बाउंड्री के पास सड़क किनारे फेंक कर बोरियों से ढककर फरार हो गया तो वहीं शव को पड़ा देख आस पास इलाके में हड़कम्प मच गया इसकी सूचना पुलिस को मिली वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई मृतिका बुज़ुर्ग महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम मृतिका के घर पहुंची वहां देखा तो दरवाज़े पर बिखरे पड़े खून व टूटी चूड़ियां व उखाड़े गए बाल पुलिस को मिले और कातिल बेटा सियाराम फरार था तो वहीं पुलिस के मुताबिक मां बेटे के बीच विवाद हुआ था और साढ़े 3 बिस्वा ज़मीन की लालच में इकलौते कलयुगी बेटे सियाराम ने अपनी मां की हत्या कर दी है आरोपी सियाराम हत्या को अंजाम देकर गांव के बाहर नहर के किनारे जंगल मे छिपा था महिला का शव मिलने के लगभग कुछ देर बाद पुलिस ने कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया और हत्यारे बेटे से पूछताछ की जा रही है जानकारी के मुताबिक आरोपी सियाराम लगभग 20 साल पहले भी अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर चुका है और जेल भी जा चुका है।

See also  Uttarakhand / Haridwar : Following the Corona guidelines, the government should start Char Dham Yatra and Kanwar Mela: Shri Mahant Gyandev Singh