News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : 2000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे : अशोक शर्मा 

ग्राम पंचायत मलपुर के तहत केंदुवाल स्थित कॉमन इफ्यूसमेन्ट ट्रीटमेंट प्लांट में इस वर्ष 22 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।प्लांट द्वारा मनाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह के तहत रविवार को मुख्यातिथि अशोक शर्मा उपाध्यक्ष  प्लांट ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर बताया कि गत वर्षों की तरह इस बार भी पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। विनिन्न प्रजातियों के 2 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए सभी स्टाफ की जिम्मेवारियां तय की जाएंगी। 

शर्मा ने बताया कि अभी तक इस अभियान में 5200 से अधिक पौधे लगाए जा चुके है। इस वर्ष के अभियान में 800 पौधे लगाए जा चुके है। शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र को हरा भरा करना हमारी प्राथमिकता है और इसके प्रति हम सबको जागरूक होना पड़ेगा। हम सब की सामूहिक जिम्मेवारी है कि पौधे लगाने व उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी समझे। तभी हम अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रख सकते है। इस अवसर पर जनरल मैनेजर रमाकांत पांडेय, व वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार उपस्थित रहे।

See also  Uttarakhand / Rishikesh : The young man reached the hospital after cutting his wrist