News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : योग के साथ किया जिला पंचायत अध्यक्ष का विरोध

पंचायत मे बजट की अनिमियता मामले मे जिला पंचायत के नौ सदस्य विगत सात दिनों से आंदोलित हैं। सोमवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर धरने मे बैठे जिला पंचायत सदस्यों ने योग करते के साथ विरोध किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नही जाएगा वह धरने मे डटे रहेंगे। अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा। जिला पंचायत बागेश्वर में बजट की अनिमियता व नियुक्तियों में धांधली को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत आठ जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठे हैं. जिला पंचायत सदस्य जांच की मांग को लेकर विगत सात दिनों से मुखर हैं। नाराज सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी भी की है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत सदस्यों ने योग के साथ धरना दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि 55 प्रतिशत धन विवेकाधीन कोष बताकर रख लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में गंभीर धांधली हुई है और नियोजन समिति का गठन नियमानुसार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांग नही मानी जायेगी हम धरना खत्म नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कई दिनों के धरने के बाद जब जिला पंचायत अध्यक्ष यहां आयी तो उनके तेवर कुछ ज्यादा गर्म था वो पुलिस बुला कर हमें हटाना चाहती थी जो सवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल ने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण जिला पंचायत में मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा की जिला पंचायत में गंभीर आरोप लगने के बाद जांच नहीं हो रही है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रिमोर्ट कंट्रोल से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नही मानी गई तो हम आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

See also  Uttarakhand / Rudraprayag : The sick old lady was taken to the hospital by sitting in a stick