News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Champawat : डामरीकरण की मांग को ग्रामीणों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

विकास खंड लोहाघाट में खालगढ़ा कोट बसान से जिला मुख्यालय चम्पावत को जोडऩे वाली सडक़ में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सडक़ न बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। लोहाघाट के कोट बसान के ग्रामीणों ने खालगढ़ा सडक़ पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कई साल से वह खालगढ़ा कोट बसान सडक़ पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सडक़ के दुरुस्त होने पर कोट, बसान, चिलकोट से चूड़ा होते हुए मात्र 12 किलोमीटर दूरी तय करने पर वह जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। जबकि लोहाघाट मुख्यालय जाने में करीब 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। लोनिवि के ईई एमसी पलडिय़ा ने बताया कि डामरीकरण के लिए शासन में फाइल गई है। जल्द ही डामरीकरण होगा। यहां राजेन्द्र पुनेठा, मनीष, अमर मेहरा, प्रेम सिंह बोहरा, किशन सिंह मेहरा, सुभाष मेहरा, सचिन मेहरा,अनिल बोहरा,पवन मेहरा, दीपक बोहरा, मनोज सिंह, दीपक चिलकोटी, खीम सिंह मेहरा, दीपक बोहरा,किशन सिंह बोहरा,दिनेश सिंह बोहरा, कमल मेहरा, रोहन मेहरा रहे।

 

See also  Uttarakhand / Vikasnagar : The demand for installation of railing on the banks of Shakti canal continued