News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : वैक्सीनेशन नितांत जरूरी : सुनील अरोड़ा 

तीन सौ लोगों ने कराया टीकाकरण

उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं कोविड हेल्पलाईन की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन शिविर के दूसरे दिन तीन सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान पंजाबी महासभा एवं कोविड हेल्पलाईन के सदस्यों ने टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों को कोरोना नियमों का पालन कराने की भी अपील की गयी। दूसरे दिन भी अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने पर सदस्यों ने कमान संभाली। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों से सदस्यों द्वारा लोगों को मूंह पर मास्क, उचित दूरी का पालन कराया गया। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। टीके से ही कोविड संक्रमण को दूर भगाया जा सकता है। कुछ लोगों के मन में टीके को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। लेकिन कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। सदस्यों द्वारा टीके के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी व अनिल कुमार कुमार ने कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए पंजाबी धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन तीन सौ लोगों को वैक्सीन लगायी गयीं लोगों में टीके को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेश अभियान में पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंच रहे हैं। इस दौरान सहयोग करने वालों में प्रवीन गाबा, अक्षत मल्होत्रा, कुंज भसीन, जिम्मी कुमार कुमार, राम अरोड़ा, ऋषि सचदेवा, नीरज कुमार कुमार, राजू ओबराय, रजत जैन, अक्षय शर्मा, अनिल अरोड़ा आदि शामिल रहे।

See also  Uttar Pradesh / Greater Noida: The bride became a mother on the very next day of honeymoon, the family had married her by telling her stomach was bloated due to stone operation