News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : 30 महिला मेटों को किया गया प्रशिक्षित

BKT : विकासखंड बक्शी का तालाब सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा के तहत काम करने वाली महिला मेटों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनके कार्यों को लेकर चर्चा की गई और काम करने की जानकारी दी गई ।इस प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
खंड विकास अधिकारी बख्शी का तालाब पूजा सिंह ने बताया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60 महिला मेटो का चयन किया गया है। जिसमें 30 महिलाओं को आज प्रशिक्षण दिया गया। जिनको प्रतिदिन दैनिक मजदूरी क्या होगी उनको यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक महिला को प्रतिदिन 335 रुपए मजदूरी दी जाएगी और एक दिन में 20 महिलाओं को काम देना अनिवार्य होगा। एक महिला मेट 20 से अधिक श्रमिकों के कार्यों को देखेगा ।चालीस से अधिक संख्या होने पर दो मेट रखे जाएंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक कोमल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Roorkee: The miscreants shot the petrol pump owner after entering the house, the murder created a stir