News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : युकां कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि को किया हवन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक चकराता में सम्पन्न हुई। इसमें युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। रविवार सुबह नवीन चकराता पुरोड़ी में आयोजित यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विकास की बजाय मुख्यमंत्री बदलने में जुटी भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि को हवन कुंड में आहुति डाली। जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने ईश्वर से भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की कामना की। कहा कि चुनाव नजदीक आते-आते भाजपा नेताओं की सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो गई है। भाजपा को पता है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी, जिसके चलते उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया। कहा कि यूथ कांग्रेस जल्द ही हर घर और हर बूथ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को हर बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती को काम करने की बात भी कही। बैठक में संजय चौहान, अरविंद चौहान, प्रदीप सिंह तोमर, विदेश चौहान, सूरज तोमर, अनिल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Almora: Dada and Tau embarrassed the relationship, made the ninth student a victim of lust; There was tampering on Holi too