News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : भीम आर्मी ने निकाली परिवर्तन साइकिल रैली 

पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाति तोड़ो, समाज जोड़ो की नीतियों से लोगों को अवगत और जागरूक करने के लिए परिवर्तन साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। सोमवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव सराय से जाती तोड़ो, समाज जोड़ो नीति के साथ साइकिल रैली निकाली। रैली जमालपुर, एक्कड़ कलां, किशनपुर, बहादरपुर, मिस्सरपुर, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, फेरूपुर, धनपुरा आदि गांव से होती हुई टिक्कमपुर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान लोग पार्टी से भी जुड़ रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान आसपा जिलाध्यक्ष शेखर कुमार, जिला महासचिव विकास रवि, विनोद मेघवाल, सचिन कुमार, सनी कुमार, अंकुल आजाद, मनीषा कुमार, संदीप पालीवाल, प्रवेश कुमार, टिंकू कुमार आदि उपस्थित रहे।

See also  Uttarakhand / New Tehri : Principal organization submitted memorandum to the Chief Minister