News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : धरना स्थल पर मनाया मजदूर संघ ने स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने स्थापना दिवस धरना स्थल पर मनाया। इस दौरान मजूदर संघ के गीतों का गायन किया गया। मजदूरों के हकों के लिए जंग जारी रखने का एलान किया गया। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नुमाइशखेत मैदान में धरना दिया और स्थापना दिवस मनाया। संघ के जीएस बोरा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हितलाभ नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने संघ के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान शेखरानंद पांडे, रमेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र कैड़ा, शिव सिंह बिष्ट, विशन दत्त भट्ट आदि मौजूद थे। इस दौरान उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का गठन किया गया। जिसके लिए मंजू रावत को जिलाध्यक्ष, नीमा खेतवाल को उपाध्यक्ष, गीता खेतवाल महामंत्री, रजनी बिष्ट कोषाध्यक्ष, आशा कैड़ा, जानकी ऐठानी को संगठन मंत्री बनाया गया।

See also  Himachal Pradesh / Mandi : Big accident, death of mother and son, two injured including daughter, family was returning from marriage ceremony