News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : कुनाऊ विश्राम गृह में हरेला के तहत कार्यक्रम आयोजित

वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार: मेयर

ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान की वजह से दुनिया में पर्यावरण समस्या गहराई है। इससे निदान के लिए अधिक संख्या में पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। शुक्रवार को गौहरीरेंज स्थित कुनाऊ विश्राम गृह में हरेला के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर अनिता ममगाईं ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि निरंतर प्रदूषित हो रहे वातावरण को पौधे लगाकर सुरक्षित किया जा सकता है। वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार हैं। हमें उनका संरक्षण अपने बच्चों की तरह करना चाहिए। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पेड़ों के अंधाधुंध कटान होने की वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में पर्यावरण की समस्या गहराई है। हरित प्रदेश उत्तराखंड भी इसी गंभीर समस्या की चपेट में है। इन चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय पौधरोपण है। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, नेहा नेगी, पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, कमलेश जैन, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, दीनदयाल कुकरेती, हरपाल सिंह गुसाईं, वीरेंद्र प्रसाद बडौला, महेंद्र सिंह, चंद्र मोहन सिंह पंवार, नंदा देवी, प्रदीप पाल, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh / Kasganj : Love rose like this, crossed the border to meet the girlfriend, the relatives requested the police to return, waiting to return