News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : बागेश्वर में पहाड़ दरकने का खौफनाक विडियो आया सामने

कल रात्रि से हो रही तेज बारिश के चलते बागेश्वर में आज आरे के काभड़ी में पहाड़ टूटा, जिससे कपकोट-बागेश्वर की राह रुक गई। सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम मौके पर रवाना। भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह आरे के काभड़ी से भूस्खलन का हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है।लगातार बारिश के बाद यहां पहाड़ी सुबह 6:30 बजे दरकने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पूरा पहाड़ खिसककर नीचे आ गया। भारी भूस्खलन का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। वहां सामने की तरफ गांव में मौजूद बहुत से लोग इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए। इस दौरान वहां सड़क पर किसी तरह का आवागमन न होने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में जगह-जगह पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की खबरें देखने को मिल रही हैं। यहां आए दिन कोई न कोई भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है। वही बागेश्वर में 54, गरुड़ में 40, कपकोट में 60 एमएम बारिश दर्ज की गयी।

दरअसल, काभड़ी के पास इसी जगह पर पहले भी कई बार यहां से पत्थर गिरते रहते हैं। बताया गया है कि जिस समय इस पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय सड़क पर कोई भी मौजूद नहीं था। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

See also  Uttarakhand: Big update on the land of Prag Farm surrounded by controversies! The land has become the property of the state government

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार।