News Cubic Studio

Truth and Reality

Covishield बनाने वाली Serum Institute of India (SII) को जारी हुआ नोटिस

कल Bombay High Court ने Covishield के side effect से हुई मौत के मामले में मृतका के पिता Dilip Lunavat की याचिका पर सुनवाई करते हुए Serum Institute of India (SII) और Microsoft के संस्थापक Bill Gates को notice जारी किया है। याचिका में पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की मौत Corona virus की vaccine Covishield के side effect के कारण हुई और उन्होंने अपने नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 1000 करोड़ रुपए की मांग की है…!!!

औरंगाबाद के रहने वाले Dilip Lunavat ने अदालत को बताया कि उनकी बेटी Dhamangaon के SMBT Dental College और Hospital में Doctor और Senior Lecturer थी। उन्होंने कहा कि संस्थान के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसे लेने के लिए कहने के बाद उनकी बेटी को vaccine लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था। जिसके बाद vaccine के side effect के कारण उसकी मौत हो गई। उनकी बेटी को आश्वस्त किया गया था कि vaccine पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे उनके शरीर को कोई खतरा या side effect नहीं होगा।

याचिका में Dilip Lunavat ने 28 January 2021 का अपनी बेटी का vaccine certificate भी संलग्न किया है। अपने दावे को और मजबूत करने के लिए Dilip Lunavat ने 2 October, 2021 के केंद्र सरकार के vaccination के बाद होने वाली घटनाओं को लेकर जारी (AEFI) report को भी शामिल किया है।

Bill Gates का नाम याचिका में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि साल 2020 में Serum Institute Of India ने Bill & Melinda Gates Foundation के साथ एक deal हुई। इस deal के पीछे मुख्य वजह यह थी कि India और दुनिया के अन्य देशों के लिए Covishield vaccine की 100 Million खुराक के manufacturing और उसके distribution में तेजी लाई जा सके।

See also  RBI projects GDP at 10.5% in 2021-22; Keeps repo-rate unchanged at 4% and reverse repo-rate at 3.35 per cent

क्या India में यह कोई अनोखा केस आया है जहां vaccine के दुष्प्रभावों की बात की जा रही है…???

बिल्कुल भी नहीं India में ऐसे लाखों मामले दर्ज किए गए, याचिका कर्ता की पुत्री जैसी हजारों मौतें भी हुई हैं लेकिन यहां हम जैसे चंद लोगों के अलावा कोई कुछ भी नहीं बोला क्योंकि जैसा Harishankar Parsai ने कहा था कि “इस देश के बुद्धिजीवी शेर हैं, लेकिन वे सियारों की बारात में बैंड बजाते हैं”

भारत के बुद्धिजीवी सरकारी सियारों की हुआ हुआ में अपना स्वर मिलाते रहे, मूर्खतापूर्ण ढंग से लागू किए गए Lockdown, Strict Restrictions, Forced Vaccination, Personal Freedom को महामारी के नाम पर ignore करते रहे और हम जैसे लोगों को जो चिल्ला चिल्ला के सच सामने ला रहे थे उन्हें Conspiracy Theorist बता कर चुप कराने में लगे रहे…!!!

आदित्य राज