News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : त्रिवेंद्र सरकार के तमाम दायित्वधारी हटाये गए, तीरथ सरकार के दायित्वधारी लाये गए

उत्तराखंड सरकार में त्रिवेंद्र सिंह के समय मे बने दायित्व धारियों को उनके पदों से हटाया गया मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी किए जिसके तहत 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक मंत्री परिषद विभाग द्वारा विभिन्न आदेशों से विभिन्न आयोगों निगमों परिषदों इत्यादि में नामित नियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष सलाहकार व अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों तथा मंत्री स्तर राज्यमंत्री स्तर व महानुभाव स्तर सदस्य तथा अन्य संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभाव को छोड़कर तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किए जाते हैं। साफ है कि भले ही सरकार भाजपा की है लेकिन अपने तमाम दायित्व धारियों को पार्टी ने ही पदों से मुक्त कर दिया है, अब क्योंकि मुख्यमंत्री नए है तो पदाधिकारी भी उनके अनुसार ही होंगे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Newly appointed DM Savin Bansal took charge of the District Magistrate, listed his priorities