News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Mathura : 124 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कर्फ्यू के दौरान अभियान चलाकर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र, प्रमुख बाजारों सहित अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन, फागिंग, दवा छिड़काव और साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे हैं। जनपद मथुरा में व्यापक रूप से स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे पुनः 124 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर सेनेटाईजेशन और साफ-सफाई का कार्य किया गया है तथा ग्रामीण वासियों को लाॅकडाउन एवं कोविड़-19 महामारी के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया हैैं। अपर नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि नगर निगम के लगभग 550 क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया है। डिप्टी कलेक्टरध्प्रभारी निकाय अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नगर पंचायतों साफ-सफाई तथा सेनेटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।

See also  Uttar Pradesh / Deoria: Hum Dil De Chuke Sanam! The husband got the wife married to the lover… read the whole matter