News Cubic Studio

Truth and Reality

महाकुंभ के पहले शाही स्नान में COVID Report Corona Negative लाना नहीं है जरूरी

धर्मनगरी हरिद्वार महाकुंभ में 11 मार्च को होने जा रहे कुम्भ मेले के पहले शाही स्नान को लेकर प्रशासन ने रुख़ स्पष्ट कर दिया है कि 11 मार्च के महाशिवरात्रि स्नान के लिए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की COVID Report नहीं लानी होगी क्योंकि Corona Report की अनिवार्यता अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी रहेगी । पहले शाही स्नान में केंद्र सरकार की ओर से कुम्भ मेंले के लिए जारी हुई SOP में जारी हुई Corona Negative Report अनिवार्य रूप से लाना बताया गया था, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। मेला नियंत्रण भवन में शाही स्नान को लेकर मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री रविशंकर ने Media को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक के गंगा स्नान में जो व्यवस्था रही है उसी व्यवस्था के तहत 11 मार्च का शाही स्नान होगा। सभी श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों, सारी सावधानियों का पालन करना होगा।

See also  Uttar Pradesh / Hamirpur : The teachers made the school the ground of the arena! There was a lot of tension, see VIDEO, the teachers were suspended