News Cubic Studio

Truth and Reality

Dehradun : नए CM तीरथ सिंह रावत का स्पष्ट संदेश अधिकारी अपनी पूरी क्षमता से काम करे

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहले दिन ही एक्शन में नजर आए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण के बाद अधिकारियों के साथ बीजापुर guest house में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कहा कि हैम सभी को मिलकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ काम करे क्योंकि उत्तराखंड का विकास हम सभी का दायित्व है। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कुम्भ को सकुशल सम्पन्न कराने प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुम्भ मेले में गुरुवार को महाशिवरात्रि के दौरान पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी और सावधानियों का पालन करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। आगंतुक श्रद्धालु गंगा जी में सुविधापूर्वक पवित्र स्नान कर सकें, और बताया गया कि कुम्भ की दिव्यता ओर भव्यता का ध्यान रखा जाए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंसीधर भगत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीष पंवार, प्रमुख सचिव आनंदवर्धन, आर के सुधांशु, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, सौजन्या सहित शासन के समस्त अधिकारी मौजूद थे।

See also  Uttar Pradesh / Shahjahanpur: No one had come out from Ramnavmi, worship was going on inside the house, the police reached by breaking the door, left stunned, Sheetal said - Ghost is my husband