News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kotdwar : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह का महिलाओं के पहनावे को लेकर बयान निंदनीय है – कोटद्वार जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा।

“फटी जीन्स में महिलाओं को देखकर हैरान हो जाता हूँ।” मुख्यमंत्री (तीरथ सिंह रावत)

महिलाओं के पहनावे को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के खिलाफ सभी महिलाओं में भारी आक्रोश है। जिसमें कोटद्वार में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा ने महिलाओं के साथ तहसील परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। कोटद्वार जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के पहनावे पर अभद्र टिप्पणी मुख्यमंत्री पद पर बैठे हुए इंसान को शोभा नहीं देती, उनको अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उनके इस बयान से प्रदेश शर्मसार हुआ है, अगर मुख्यमंत्री महिलाओं से माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस को महिला समर्थकों के साथ मिलकर, सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री का ये बयान अशोभनीय है और महिलाओं के लिए तुच्छ और संकीर्ण सोच रखने का परिचय देती है।

आज रात इंडिया न्यूज पर 8:30pm से 9:00pm तक live रहेंगी कोटद्वार जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा।

See also  Uttarakhand / Dehradun : Illegal refilling of oxygen from oxygen tanker in Dehradun city