News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kotdwar : उत्तराखंड के ये पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व कोटद्वार के पूर्व विधायक हो गए कोरोना संक्रमित , कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की कोविड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एंजीटन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वे कोटद्वार से देहरादून आकर आरटीपीसीआर टेस्ट कराएंगे बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला ने बताया कि सोमवार सुबह पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को बुखार, गले में दर्द और बदन दर्द हुआ। दोपहर में वे अपनी पत्नी नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी के साथ बेस अस्पताल पहुंचे। उनमें कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर उनका एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

जिसकी सूचना उन्होंने फ़ेसबुक प्रोफइल के ज़रिये भी दी उन्होंने लिखा –

21 व 22 मार्च को आदरणीय हरीश रावत जी के कोटद्वार आगमन पर मैं उनके कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ था। 24 मार्च को हरीश रावत जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तत्पश्चात मैंने, मेरी पत्नी हेमलता नेगी व साथियों ने कोरोना का टेस्ट करवाया। जिसमें सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। उसके बाद मैंने वैक्सीन लगवाई और मुझे वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आ गया, जैसा कि डॉक्टर बता रहे हैं कि वैक्सीन लगाने से कई व्यक्तियों को बुखार आ रहा है। चार-पांच दिन तक मुझे बुखार रहा। मैंने कल 29 मार्च को सोचा कि एक बार फिर अपना व पत्नी का कोरोना टेस्ट करवा लू, इसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तथा पत्नी हेमलता नेगी की नेगेटिव आई। सर्वप्रथम मैंने कोटद्वार चिकित्सालय मे उपचार करवाया, उन्होंने मुझे हाय सेंटर रेफर किया अभी मैं देहरादून में अपना इलाज करवा रहा हूं और पहले से स्वस्थ हूं। मेरा अनुरोध है कि इस बीच में जो भी मेरे संपर्क में आए हो वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा ले। अभी चिकित्सा परामर्श के कारण फोन पर समय देना संभव नहीं हो पा रहा है। आप सभी की सद्भावना मेरे साथ है, मैं शीघ्र ही स्वस्थ होकर आप लोगों के बीच में होगा।

See also  Uttarakhand / Rudrapur: The body of an auto driver missing for nine days was found in a pit, love affair came to the fore behind the murder