News Cubic Studio

Truth and Reality

अप्रैल से शुरू हो रही है कई रेल सेवाएं, कोरोना की वजह से जनता न करे मुश्किलों का सामना उनको सुविधाएं मिले

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए भारतीय रेल द्वारा दिल्ली और झांसी के बीच गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का संचालन 1 अप्रैल से पुनः आरंभ किया जा रहा है।

उत्तराखंड के रेलवे विभाग ने जानकारी दी कि दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक उत्तराखंड आने वाले सभी यात्रियों द्वारा Standard Operating Procedure (SOP) के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

लखनऊ के रेलवे विभाग ने कहा “लखनऊ मंडल उत्तर रेल्वे द्वारा विशेष गाड़ियों का परिचालन कर यात्री सेवा की जा रही है- सभी सम्मानित यात्रियों से अनुरोध है की यात्रा के दौरान Covid-19 महामारी के बचाव के लिए सभी दिशानिर्देश पालन कर सुरक्षित रहे एवं सहयात्रियों को भी सुरक्षित रखे”।

रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों के लिये परिवहन सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए, रेलवे 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने की घोषणा की है।

कोरोना के बहुत अधिक मात्रा में मामले सामने आने के बाद जनता में अफरा-तफ़री का माहौल बन गया है। दुबारा lockdown जैसी स्थिति बन गयी है इसलिए जनता का सफर suffer न बने इसके लिए सरकार हरकत में आ गयी है तथा रेल मंत्रालय ने भी सारे काम नए तरीके से, सावधानी से, तथा पूर्णतः निगरानी में शुरू कर दिए है। सफर करने वाले यात्रियों से भी अपील की है कि सावधानियो व नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

See also  Uttarakhand: On the instructions of Chief Minister Dhami, special arrangements have been made on the Kedarnath Yatra route regarding drinking water, sanitation and health facilities