News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Bhadohi : देश में कोरोना के बढ़ते उत्पात में भी उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए

उत्तर प्रदेश प्रदेश के विश्व विख्यात कालीन नगरी और जिला भदोही में भी चुनाव बहुत ही सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसी जिले के ग्राम रया में भी इस बार प्रधानी के चुनाव में इतिहास बन गया। इस बार जिस प्रत्याशी की कल्पना तीसरे नंबर पर की जा रही थी , वो प्रत्याशी प्रथम नंबर पर आकर प्रधान पद का चुनाव जीत गए। महिला सामान्य सीट होने के कारण कई गांव में कई लोगों ने अपनी अपनी धर्म पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिसमे से अरविन्द सिंह ने अपने प्रतद्वंद्वी चंदू सिंह (पूर्व प्रधान ) को १५३ वोटों से हराकर इतिहास रच दिया। फिलहाल उनके चुनाव जितने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। हमारे संवाददाता संतोष पाठक से बात करते हुए अरविन्द सिंह ने बताया क़ि , इसके लिए वे पिछले १० वर्ष से जन सेवा में लगे थे और उसका आशीर्वाद जनता ने उन्हें अब दिया। अब वो जनता की आशाओं को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करेगे।

See also  Uttar Pradesh : From Monday, the vaccination of 18 plus people will be done in 23 districts, administration starts preparations