News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Devprayag : देवप्रयाग में बादल फटने की बड़ी खबर, उत्तराखंड में बादल फटने का कहर जारी

उत्तराखंड में बादल फटने की घटना लगातार आ रही है और लगातार आपदा की स्थिति बनी हुई है। देवप्रयाग बाजार के पास बादल फटा है जिससे भारी नुकसान हुआ है। शान्ति बाजार के कई दुकानें गिर गयी है और मकानों व दुकानों में मलबा भर गया है, देवप्रयाग का ITI भवन पूरी तरीके से तबाह होकर नदी में बह गया है।

मौके पर पुलिस व राहत बचाव दल पहुँच चुका है और बचाव कार्य में लग गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने भी आपदा में हुए नुकसान की जानकारी मांगी है व स्थिति नियंत्रण में लाने को कहा है। DM ने पूरे प्रशासन को राहत बचाव कार्य में लगा दिया है, HDRF की टीम भी श्रीनगर से निकल चुकी है।

अभी जान माल के नुकसान की कोई खबर नही आई है किंतु काफी दुकाने व घर क्षतिग्रस्त हुए है।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Make united efforts to strengthen the party and the organization