News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh : शवों को बहाने नहीं दिया जाए, सीएम योगी ने नदियों में नाव से पेट्रोलिंग का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) तथा पीएसी की जल पुलिस को प्रदेश की सभी नदियों में पेट्रोलिंग पर लगाया जाए। नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाए जाएं।
प्रदेश में नदियों में कुछ स्थानों पर शवों के बरामद होने पर मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कि कोई भी परंपरा के नाते भी नदियों में शव ना बहाए। निर्देशित किया है कि प्रदेश में नदियों के किनारे स्थित सभी गांवों तथा शहरों में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा शहरों में कार्यकारी अधिकारी व नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम के अध्यक्षों के माध्यम से समितियां बनाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके गांव तथा शहर में से कोई भी व्यक्ति परम्परा के नाते नदियों में शव न बहाए।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हुई है उसे सम्मानजनक रूप से अंत्येष्टि का अधिकार है। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही प्रत्येक नागरिक जिसकी दुखद मृत्यु हुई है के शवों के सम्मान पूर्व अंत्येष्टि के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है ऐसे में यदि परम्परागत रूप से भी जल-समाधि हो रही है अथवा कोई लावारिस छोड़ रहा है तो भी उसकी सम्मानजनक तरीके से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाए। किसी भी दशा में किसी को भी धार्मिक परंपराओं के नाते नदी में शव न बहाने दिया जाए।

See also  Uttarakhand: CM Dhami reached his home area Khatima, got a grand welcome, listened to the problems in the public dialogue program