News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया गया

कोरोना महामारी के दौरान प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पूरी तरह से जरूरतमंद तथा बेरोजगार लोगों की मदद करने में दिन-रात जुटा है। संस्था की अध्यक्ष नेहा नीरज खरे ने बताया कि उनकी फाउंडेशन की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगार हुए लोगों एवं जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण   सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी से समाज में बहुत समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं‌ लेकिन कोरोना महामारी से डरे नहीं उचित दूरी बनाए रखें मास्क का प्रयोग करें । भीड़-भाड़ वाले इलाके में ना निकले अध्यक्ष द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी संस्था सदैव गरीब व‌ जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है ।अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वह और उनकी संस्था के सदस्य अपनी मासिक बचत को इकट्ठा करके गरीब व जरूरतमंदों की मदद करने में पिछले कई वर्षों से जुटे हैं।इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी प्रगति शुक्ला, पूनम सिंह ,दिव्या शुक्ला ,तपस्या उपाध्याय ,निशा सोनी ,श्रवण गुप्ता ,नाज़नीन आदि उपस्थित रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Utility vehicle fell into 500 meter deep ditch, two laborers died on the spot