News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Mathura : सपा ने शुरू की समाजवादी रसोई

मथुरा।(आरएनएस) समाजवादी पार्टी ने सपा रसोई शुरू की है। रसोई के संचालन की जिम्मेदारी सपा अधिवक्ता सभा ने ली है। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि मथुरा कि कोरोना संकट मंे गरीब और मध्यवर्ग की कमर टूट गई है। ऐसे लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जो दो जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं। इनमंे से तमाम परिवार ऐसे हैं जो अपनी परेशानी को किसी से कह भी नहीं सकते। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेेश यादव के निर्देेश पर सपा रसोई शुरू की गई है। यह गरीब असहाय लोगो को भोजन कराने केे नाम पर किया जा रहा कार्य नहीं है। यह रसोई मुशीबत के मारे लोगों की मदद के लिए है। हम किसी को गरीब असहाय कह कर अपमानित नहीं करना चाहते। हालात ऐस बन गया हैं कि सब जूझ रहे हैं और मुशीबत के मारे हैं। भूतेश्वर स्टेशन, भूतेश्वर मंदिर, बीएसए कॉलेज, नये बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भोजन वितरण किया गया। यह प्रयास लगातार जारी रहे हम ऐसा भगवान से आर्शीवाद मांगते हैं।

See also  Uttarakhand / Dehradun: 51 advocates nominated for 11 posts in Doon Bar Association elections, withdrawal of nominations today, picture will also be clear