News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : घर को राशन ले जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत और पुत्र घायल !

बागेश्वर जनपद के कपकोट पोथिंग गांव में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोथिंग गांव निवासी, होशियार सिंह उम्र 39 वर्ष पुत्र मोहन सिंह आज सुबह अपने बेटे के साथ अपने निजी वाहन यूके-02 टीए-0896 से कोविड कर्फ़्यू में ढील के बाद घर का जरुरी सामान लेने कपकोट बाजार आया हुआ था। वहीं जब दोनो पिता पुत्र सामान लेकर घर को लौट रहे थे तभी पोथिंग गांव के पास एक बैंड में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के दौरान वाहन में होशियार सिंह व उसका 13 वर्षीय बेटा सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों ने दोनों पिता और पुत्र को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक होशियार को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र दिनेश की हालत गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पत्नी एवं परिजनों का ऱो-ऱो कर बुरा हाल है।

✍🏻 राजकुमार सिंह परिहार

See also  Uttar Pradesh / Jhansi: At the time of bride's farewell, the groom started tearing his own clothes, the family members started smelling the shoes and slippers, the case will surprise you