News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : दाड़लाघाट पँचायत के प्रमुख स्थानों को किया सैनिटाइज

Dadlahat : कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अर्की जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल की अध्यक्षता में  दाड़लाघाट पँचायत के प्रमुख स्थानों जैसे बैंकों, पेट्रोल पंप, दाड़लाघाट की गलियों पुलिस चौकी व अन्य स्थानों को  सेनेटाइज किया गया और मास्क भी आवंटित किए गए। जिसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़चढ़- कर भाग लिया।

हीरा कौशल ने कहा कि इस दौर में जहां लोगों को अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए वहीं सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा लागू किये कोविड के नियमो का पालन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को देशहित में कदम से कदम मिला कर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी का संक्रमण दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है। तथा इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा बनाये गए नियमो का कड़ाई से पालन करने के साथ ही सफाई व सेनिटाइजेशन करना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और समाज सेवी संस्थाओं को इस महामारी में एकजुट होकर महामारी के खिलाफ लोगों का सहयोग करने का आह्वान किया। 

इस मौक पर दाड़लाघाट जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, दाड़लाघाट पंचायत प्रधान बंशी लाल भाटिया ,दाड़लाघाट उप प्रधान हेम राज ठाकुर,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, मण्डल प्रेस सचिव पवन गौतम, किसान मोर्चा अर्की मण्डल सचिव ललित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी, श्याम चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, मुनीश शुक्ला ,नरेश शर्मा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, किसान मोर्चा अर्की मण्डल सचिव ललित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी, श्याम चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, मुनीश शुक्ला, नरेश शर्मा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

See also  Uttarakhand / Dehradun: By welcoming the procession of the Christian community before Christmas, the Congress party sent a message of harmony