News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

Malihabad : कोतवाली के अंतर्गत चौकी रहीमाबाद की पुलिस ने एक शातिर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मलिहाबाद मे कई गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत है जो काफी दिनों से पुलिस से फरार चल रहा था।मलिहाबाद कोतवाली की चौकी रहीमाबाद के अंतर्गत रानीखेड़ा गांव निवासी संतलाल पुत्र जियालाल के खिलाफ कोतवाली मलिहाबाद में धोखाधड़ी सहित गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस आरोपी की तलाश में काफी दिनों से दबिश दे रही थी लेकिन शातिर आरोपी पुलिस से बच कर निकल जाता था। रहीमाबाद चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रहीमाबाद चौराहे से आरोपी संतलाल को सिपाही भोजदत्त, मनोज कुमार, अनूप कुमार मौर्या की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  Uttar Pradesh / Mainpuri: The woman was entering the pin to withdraw money, then the miscreants entered the ATM, took away the card, cleared the account