News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : नारियल फोड़कर शुरुआत करते मेयर, संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, व पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि

मेयर व नगरायुक्त ने की स्मार्ट रोड निर्माण की शुरुआत
घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक बनेगा स्मार्ट रोड

स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक स्मार्ट रोड निर्माण का कार्य मंगलवार से शुरु कर दिया गया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर तथा पार्षदों ने नारियल फोड़कर व वेदमंत्रोच्चार के बीच जेसीबी आदि मशीनों की पूजा अर्चना कर किया।

स्मार्ट सिटी की योजनाएं अब सिरे चढ़ने लगी है। मंगलवार को घंटाघर से कोर्ट रोड़ पुल तक स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली स्मार्ट रोड का काम शुरु हो गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट रोड में सड़क निर्माण के अतिरिक्त नाले-नालिया व बिजली के तार आदि सब अंडर ग्राउंड किये जायेंगे। सड़क के किनारे फुटपाथ बनाया जायेगा और सौंदर्ययुक्त विद्युत व्यवस्था की जायेगी। सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने समयबद्ध ढंग से कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश अधिकारियों व संबद्ध एजेंसी को दिये।

घंटाघर से कोर्ट रोड शुरु होने वाले प्वाइंट पर मंगलवार की सुबह वेदमंत्रोच्चार के साथ जेसीबी आदि मशीनों की मेयर संजीव वालिया, स्मार्ट सिटी के सीईओ नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद मुकेश गक्खड़ व पुनीत चैहान आदि ने पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर सड़क निर्माण की शुरुआत की। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह के अलावा सहायक अभियंता विद्युत एस बी अग्रहरि व जेई हरिओम भी मौजूद रहे। उक्त सभी अधिकारियों ने सड़क के नीचे से जाने वाले व आसपास के नालों का भी निरीक्षण किया।

See also  Uttarakhand / Vikas Nagar : Demand from Union Education Minister to open only in Chakrata