News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh : परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा पर टोल वसूली पर लगी रोक हटी

परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा पर टोल फीस की वसूली पर लगी रोक हटा दी गई है। हाईकोर्ट ने टोल फीस वसूली संबंधित याचिका की सुनवाई के बाद टोल फीस लेने पर रोक लगाई दी। वीरवार सुबह से टोल फीस की वसूली पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके बाद टोल प्लाजा ने काम करना शुरू कर दिया है और वाहनों से टोल फीस ली जा रही है। बता दें रोक के चलते परवाणू-शिमला फोरलेन दो दिन टोल इकट्ठा नहीं हुआ। इसके चलते यहां पर दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। आज कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई में इस रोक को हटा दिया व फिर से टोल काटने की अनुमति दे दी।
चीफ जस्टिस ऑफ हिमाचल लिंगप्पा नारायण स्वामी व अनूप चितकारा की डबल बैंच ने आगामी सुनवाई तक टोल वसूलने पर रोक लगाई थी।  सनवारा टोल प्लाज़ा में वसूले जाते थे टोल प्लाजा पर कार और जीप के एकतरफा 55 रुपए, डबल फेयर 85 रुपये  लाइट कामर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए 90 रुपए  बस और ट्रक (टू एक्सेल) 190  एक्सेल कामर्शियल व्हीकल के 210  हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के 300  ओवरसीडव्हीकल के 365 रुपए।

See also  Uttarakhand: Winds of development will flow in the entire state, CM Dhami entrusted the responsibility of settling the proposals of MLAs by making 2 IAS as nodal officers