News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Hardoi : ग्राहको को निर्धारित मूल्य पर खाद्य पदार्थ तथा दवाओं की बिक्री करने के निर्देश दिये गये- संजय पाण्डेय

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आम जनमानस को निर्धारित दर पर आवश्यक वस्तुएं एवं दवायें उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील शाहाबाद में राजू जनरल स्टोर, आरकेएस किराना स्टोर, पाठक किराना स्टोर, पब्लिक मेडिकल स्टोर, अम्बे मेडिकल स्टोर, अजय मेडिकल स्टोर तथा राठौर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक वस्तुओं एवं दवाओं की बिक्री तथा उपलब्धता की जानकारी ली गयी।उन्होने बताया है कि अधिकतर किराना स्टोरों पर गोले नही बनाये गये थे, मौके पर सभी किराना स्टोर संचालकों तथा मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना मास्क के खाद्य पदार्थ/दवा का वितरण न करने के साथ ही दो गज की दूरी पर गोला बनाकर ग्राहको को निर्धारित मूल्य पर खाद्य पदार्थ/दवा की बिक्री करने के साथ ही शाहाबाद नगर के विक्रेताओं को बिना पैनिक होते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने के निर्देश दिये गये।

See also  Uttarakhand / Haldwani: DM's action on Lalkuan Century Paper Mill pollution- Deputy District Magistrate and Pollution Controller were directed to solve the problem in 10 days after joint inspection, steps were taken on the complaint of the local MLA