News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh : नन्हें- मुन्ने बच्चों ने अपने घर के आंगन में किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रुद्रा पब्लिक स्कूल धुन्धन में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा भिन्न -भिन्न प्रकार की पेंटिंग की व कुछ बच्चों द्वारा अपने घर के आंगन में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने बताया कि इन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जहां बच्चों द्वारा पेंटिंग की गई वही कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता सहित अपने किचन गार्डन में पौधे भी रोपे। 

स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में बहुत उत्साह था। इस अवसर पर छात्रों व अभिभावकों को कोरोना महामारी से बचने व सरकार द्वारा बताए गए कोविड नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया। उन्होंने आशा जताई कि पूरा विश्व शीघ्र ही इस महामारी से मुक्त होगा व मानव जीवन पहले की तरह सामान्य हो जाएगा ।

See also  Uttarakhand: Home Minister Amit Shah will attend the closing ceremony of the National Games – CM Dhami