News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Devariya : हत्या रोपित लिपिक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई को लेकर सीएमओ को दिया पत्रजेल जाने के एक माह के बाद भी सीएमओ ने नहीं किया निलंबित

भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी अनिल सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक पाण्डेय को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के देवरिया कार्यालय में तैनात लिपिक अरुण शाही जो हत्या के मामले में वांछित थे और वर्तमान में देवरिया जेल में निरुद्ध हैं उनको अभी तक निलंबित नहीं किया गया है। सिंह ने आगे बताया कि गत 4 मई को भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के निवासी अरुण शाही, मनोज शाही सहित अन्य लोग मिलकर मेरे पिता भरत कुँवर की हत्या कर दिए। भलुअनी पुलिस ने इस मामले में हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अरुण शाही को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है लेकिन 1 महीने हो गए अभी तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक अरुण शाही को निलंबित नहीं किया जा सका है जो नियमों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि अरुण शाही के आतंक से गांव में व मेरे परिवार में भय व्याप्त है। ऐसे हत्यारोपित लिपिक अरुण शाही को सेवा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है इस वजह से अरुण शाही के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित किया जाए।

See also  Uttar Pradesh / Muzaffarnagar : When nomination was rejected, AAP candidate set himself on fire by pouring kerosene