News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : विधि विश्व विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर का दंश झेल रहे समाज में विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को समझते हुए शनिवार को राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय लखनऊ में कई औषधीय गुणवत्ता वाले पौध लगाए गए। जहां एक ओर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो सुबीर भटनागर ने आवंला लगाया, वहीं कुलससचिव अनिल मिश्रा ने नींबू, तुलसी,पीपल, विश्व विधालय के चिकत्सा प्रभारी डॉ एमएस रावत ने बालिखिरा, एवं अन्य अधिकारी और शिक्षकों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व विद्यालय की प्रवक्ता डा अलका सिंह ने कहा नीम, पीपल, आंवला भारतीय चिकित्सा पद्धति की सांस्कृतिक विरासत है। उन्होने विश्व विद्यालय परिसर में आर्या सिंह उम्र छह वर्ष के द्वारा नीम की पौध लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

See also  Karnataka / Bengaluru : Trio held by CCB for stocking and Black marketing of Remdesivir in Bengaluru,11 Injections bottles seized