News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Malihabad : कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियों  से परेसान ग्रामीण 

जरा सी बरसात होते ही गाँवों में नालियाँ बजबजाना सुरु हो गई हैं तथा कूड़े के ढेर जगह जगह लगे हैं जिसके चलते ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नही है। मलिहाबाद विकास खण्ड की ग्राम सभा ढेढेमऊ के लोगों ने बताया कि गाँव मे निकलने की बहुत ही समस्या है जरा सी बरसात हुई तो नालियाँ बजबजाने लगी हैं तथा कूड़े के ढेर पानी के साथ बहकर खड़ंजे पर आगए हैं। बजबजाती नालियों का बदबूदार पानी सड़कों पर जमा है। ग्रामीण आदित्य ने बताया कि सफाई के लिए कई बार सचिव से कहा गया लेकिन समस्या का समाधान न हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह समस्या नही दूर हुई तो सब लोग कैसे निकलेंगे। आदित्य ने बताया कि बुधवार को उन्होंने कूड़े के ढेरों व बजबजा रही नालियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ट्यूट कर जिम्मेदारों को दुबारा अवगत कराया है अब देखना होगा कि वह इस ओर ध्यान देते हैं या नही हालांकि इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा का कहना है की मामला मेरे संज्ञान में आया है सचिव को निर्देश दे दिए गए हैं जल्द ही समस्या दूर होगी।

See also  Uttarakhand / Kanpur : Master Sahib reached the school after getting drunk, the staff and students took off all the intoxication