News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : विकास में धन की आड़े नहीं आने दी जाएगी : पम्मी

27 लाख से बनने वाले सड़क का किया शिलान्यास

Baddi : दूंन हल्के के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हल्के में चहुंमुखी विकास हुआ है। परमजीत ने शनिवार को बरोटीवाला पंचायत में 27 लाख की लागत से बनने वाली मेन बाजार की सड़क के कार्य का शिलान्यास किया। विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। 
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने बरोटीवाला क्षेत्र की उपेक्षा की है। लेकिन जब-जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, विकास के आयाम स्थापित हुए है। 

हाल में बरोटीवाला पंचायत में किये गए विकास कार्यो को भी बताया तथा कहा कि विकास में सभी को सहयोग करना चाहिए। पंचायत प्रधान हंस राज ने विधायक का क्षेत्र में विकास करवाने के लिए आभार जताया। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत, मण्डल प्रधान बलबीर ठाकुर,जिला सोलन भाजपा के उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर, जिला परिषद के सदस्य अमर संधू, पूर्व पार्षद तरसेम चौधरी, बीडीसी मेम्बर सुदामा दरोच, पंचायत प्रधान हंस राज, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के मेम्बर कुलभूषन शर्मा, पूर्व प्रधान प्रेम चंद शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ के सयोजक मेहर चंद, रामेश्वर दास, बीर सिंह लम्बड़दार, ईश्वरी प्रसाद, रमेश शर्मा बल्याणा, विवेक ठाकुर, सिकंदर बंसल, हैप्पी शर्मा, सुरजीत शर्मा, गुरदेव मेहता, अश्वनी, रिशु ठाकुर, राजन, दयाराम, कमलेश कुमारी, पम्मी शर्मा, संजीव गिरी, मंजीत, निर्मल गिरी, मंगत राम, सुरजीत शर्मा, जीत गिरी, अमरजीत चौधरी, शुभम, दुष्यंत, हैप्पी शर्मा, योगेंद्र गोलू, शम्मी, नरेंद्र ठाकुर, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सतपाल, जेई योगेश व अन्य लोग शामिल रहेे। 

See also  Uttarakhand / Dehradun: Tragic accident near Kuanwala, three including a child killed, six injured in vehicle collision