News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

14 से लेकर 21 जून तक आनलाइन व आफलाइन सिखाने का किया प्रबन्ध

सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं कायाकल्प अभियान – स्वामी मुक्तिनाथानन्द

योग,आहार,प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से पाये स्वास्थ व प्रतिरोधक क्षमता- स्वामी

राजधानी के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के अंतर्गत विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग द्वारा मरीजों की विभिन्न जटिल एवं पुरानी बीमारियों के इलाज के साथ-साथ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न विधियों के माध्यम से स्वस्थ रहन-सहन को बढ़ावा देने के उपाय इस कोरोना महामारी में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क सिखाने का प्रबन्ध आॅनलाइन गूगल मीट ऐप एवं आॅफलाइन की सुविधा युक्त 14 जून से 21 जून  तक किया जा रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग के प्रमुख दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा भारतवर्ष की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, यह चिकित्सा पद्धति व्यक्ति के तन मन दोनों पर प्रभावी है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता इम्यूनिटी बढ़ाने का अचूक माध्यम है।कहा योग चिकित्सा के आसन, प्राणायाम, षट्कर्म तथा ध्यान का अभ्यास करने से शरीर में चेतना का संतुलन बना रहता है।कहा जीवन रक्षक प्राणवायु का निर्वाध गति से प्रवाह होने लगता है और शरीर की वाह्म संक्रमण से रक्षा होती है, तथा सूर्य किरण चिकित्सा, जल चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा आहार चिकित्सा के उपयोग से शरीर के तत्वों को संतुलित कर के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। वर्तमान कोरोना संकट में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हुए हैं।कहा  वैज्ञानिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, शोध संस्थानों, चिकित्सालयो द्वारा भी कोरोना से बचाव के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने की सलाह दी जा रही है। देश की ढेर सारी जनसंख्या इस पुरातन पद्धतियों को अपनाकर कोरोना काल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति  में सामान्य जन को नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाए जिससे जनमानस को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। अस्पताल के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिये गये  मोबाइल नंबर – 9450714457 पर आॅनलाइन सुविधा प्रात: 9:00बजे  से 10:00 के मध्य प्राप्त किया जा रहा है। कहा आप लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सामान्य योग अभ्यासक्रम (कॉमन योगा प्रोटोकोल) आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी, शिविर में 14 जून से 21 जून प्रात: 7 से 8 बजे तक सम्मलित होकर प्रतिदिन जीवन शैली से संबंधित जुड़ी सामान्य बीमारियों को बिना औषधि ,आहार ही औषधि है ,घरेलू तरीके से अपना कर अपने शरीर को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ही आधुनिक समय में जीवन जीने की एक मूलभूत जरूरत है। क्योंकि इस चिकित्सा पद्धति को अपनाने से किसी प्रकार का कोई खर्च भी नहीं आता और यह बेहद सस्ती और कारगर चिकित्सा प्रणाली है।

See also  Jammu Kashmir: Terrorist who killed Kashmiri Pandit Rahul Bhatt and SPO identified, Lashkar's name behind the conspiracy