News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh : 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं का कराया जाय वैक्सीनेशन:अनु सिंह

कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या मंडलों के राजकीय गृहों का किया गया निरीक्षण

प्रदेश के राजकीय गृहों में उच्चाधिकारियों द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के अंर्तगत मुख्यालय से उपनिदेशक महिला कल्याण प्रेमवती, अनु सिंह, आशुतोष कुमार, पुनीत मिश्रा तथा बीएस निरंजन द्वारा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर तथा लखनऊ मंडलों के गृहों का दौरा किया गया ।इस दौरान लखनऊ स्थित पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन-बालक, कानपुर, इटावा तथा अयोध्या स्थित महिला शरणालय व संप्रेक्षण गृह- किशोर तथा प्रयागराज स्थित संप्रेक्षण गृह-किशोर व बालगृह बालिका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रयागराज संप्रेक्षण गृह-किशोर में टेबिल टेनिस खेलने की सुविधा उपलब्ध थी। जबकि इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। उप निदेशक पुनीत कुमार मिश्रा ने प्रभारी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। कानपुर स्थित महिला शरणालय में महिलाओं का वैक्सीनेशन ना होने पर उप निदेशक अनु सिंह ने नाराजगी दिखाते हुए आगामी सप्ताह में इसे सुनिश्चित कराने के निदेर्श दिये। जबकि अयोध्या संप्रेक्षण गृह में निरंतर किशोरों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है।8 जून को आई रिपोर्ट में सभी किशोरों की रिपोट निगेटिव आने और निरंतर जनपद में संस्थाओं को सेनेटाइज किये जाने पर उप निदेशक आशुतोष सिंह ने संतुष्टि जताई। अन्य संस्थाओं में स्थिति सामान्य पाई गई।

See also  Uttarakhand: Joint meeting of officials of all cells at BJP headquarters, Bhatt said – 100 days of hard work will prove to be positive not only for the party but also for the country