News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kanpur : ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत,चार घायल,मची चीख पुकार   

एक घंटे तक यातायात रहा बाधित,घायलों को हैलट अस्पताल किया रेफर  

बिल्हौर क्षेत्र में जीटी रोड पर बीबीपुर गांव के पास सुबह ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर क्रेन की मदद से ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।

पहुर चौडगरा फतेहपुर निवासी रिंकू पांडे (32) पुत्र ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव के  उपेंद्र सिंह (45) रावतपुर रोड चौडगरा फतेहपुर निवासी दिनेश कुमार (22) पुत्र बुद्धि राम,  संदीप गुप्ता (30) पुत्र अशोक कुमार गुप्ता,कुटार बडिया कला हलिया,मिर्जापुर निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र समर बहादुर के साथ दोस्त के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने किराए की कार से फर्रुखाबाद गए थे। सभी लोग फतेहपुर में टोस्ट बनाने के कारखाने में काम करते हैं। शनिवार सुबह वह लोग वापस लौट रहे थे। कार दिनेश चला रहा था उपेंद्र आगे की सीट पर बैठे थे। बिल्हौर क्षेत्र में जीटी रोड पर बीबीपुर गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई एवं उसमें सवार लोगों में चीख.पुकार मच गई। 

ट्रक चालक मौके से फरार  

हादसे के बाद जीटी रोड पर आवागमन बाधित हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद अन्य चारों घायलों को हैलट रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को सड़क किनारे करा कर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि मृतक के घर सूचना भेज दी गई है। गाड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  Uttarakhand / Champawat: The driver was smuggling hashish in the taxi, police arrested him