News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Malihabad : मलिहाबाद में सम्पन हुआ शांति पूर्ण ढंग से मतदान

पंचायत चुनाव के बाद गांवो में ग्राम पंचायत समितियों का गठन नही हो पाया जिससे उन गांवो में पुनः चुनाव करवाकर समितियों को गठित कर गांवो के विकास को आगे बढ़ने के उद्देश्यों के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय उप पंचायत चुनाव की चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ौहा,गौंदा मोअज्जमनगर,कैथूलिया और जौरिया में शनिवार की सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शांतिपूर्ण तरीके से शाम 6 बजे बंद हुई। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए दोपहर में खड़ौहा गांव पहुँचे एसडीएम अजय कुमार राय और सीओ योगेंद्र सिंह ने पहुँचकर जायजा लिया वही बीडीओ डॉ संस्कृता मिश्रा ने जौरिया मतदान केंद्र पर वोट डालने आयी महिलाओं को कोविड़ नियमो के पालन करने के लिए जागरूक किया साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर छाया,पानी सहित अन्य सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित करवाया।वही निर्वाचन अधिकारी मनोज शुक्ल ने बताया कि विकासखंड की 4 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ है जिसकी मतगणना 14 जून को ब्लॉक सभागार में की जाएगी।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Big action by Doon Police! The driver who crushed a person with a dumper was arrested from here, the truck was also seized