News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Srinagarतिमंजिले मकान की छत से गिरकर दो साल की मासूम की मौत

श्रीनगर गोला बाजार के समीप एक तीन मंजिले मकान की छत पर खेल रही दो साल की मासूम की सडक़ पर गिरकर मौत हो गई। गंभीर घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दु:ख जताया है। गुनगुन के पिता सवेंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से पोखरी गांव के रहने वाले हैं। वह यहां एक होल सेल की दुकान में काम करते हैं। यहीं उनका परिवार किराए के मकान पर रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बेटी गुनगुन अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। इस दौरान वह रेलिंग की ओर झुक गई। उसने संभलने का प्रयास किया लेकिन वह सीधे सडक़ पर जा गिरी। उसके सिर पर गंभीर चोंटें आ गई। आस-पास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए गुनगुन को देहरादून ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले उसकी मौत हो गई। गुनगुन की मां चंद्रकला का रो-रो कर बुरा हाल है। सवेंद्र ने कहा कि उसकी एक नौ साल की बेटी और छह साल का बेटा है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रणवीर रमोला ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में आई है।

See also  Uttarakhand / Haldwani : Campaigned for 2 days after getting the ticket, then the party changed the candidate, the leader started crying bitterly, but will contest the election as an independent