News Cubic Studio

Truth and Reality

Madhya Pradesh / Chitrakoot : रास्ते में भरे पानी के बीच बैठी दिव्यांग महिला, दिव्यांग महिला का दबंगों ने निकलना किया दूभरदिव्यांग महिला का दबंगों ने निकलना किया दूभर

रामनगर ब्लाक के गोबरौल गांव में दबंगों की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है। दबंग मनमानी ढंग से रास्ते को जाम कर देते हैं। मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबंगों के भय से गांव में कोई मुंह नहीं खोल रहा है।

शनिवार को गोबरौल गांव की दोनों पैरों से दिव्यांग पम्मी देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दबंग कामता पाण्डेय ने रास्ते को पूरी तरह से बाधित कर जानवर बांध रहा है। इससे उसे निकलने में भारी परेशानी हो रही है। दिव्यांग महिला चलने में पूरी तरह असमर्थ है। ट्राईसाइकिल से चलती है। रास्ता न होने से दिव्यांग को निकलने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
पीड़िता दिव्यांग ने कहा कि राजापुर एसडीएम व थानाध्यक्ष को पत्र देकर रास्ता खुलवाने की कई बार मांग की है। जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं सुनते हैं। अब बारिश में पीड़िता दिव्यांग को घर के सामने रास्ता बाधित होने से पानी भरने से निकलने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। दिव्यांग महिला ने उच्चाधिकारियों से दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

See also  Maharashtra / Mumbai : 'Private part or belt, women understand' Court taught a lesson to the passenger who did obscene acts in the bus