News Cubic Studio

Truth and Reality

Madhya Pradesh / Chitrakoot : लोहदा साधन सहकारी समिति में धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष, किसानों का गेहूं न खरीदा तो होगा आन्दोलन: अनुज

पहाडी ब्लाक के सगवारा गांव स्थित लोहदा साधन सहकारी समिति में पिछले दस दिनों से किसानों का गेहूं न खरीदे जाने की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। अधिकारियों के कोई भरोसा न देने पर किसानों को लेकर जिलाध्यक्ष धरने पर बैठ गये।

शनिवार को धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि जिले में लोहदा साधन सहकारी समिति समेत अन्य समितियों में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। किसान गेहूं लदे ट्रैक्टर लिए साधन सहकारी समितियों में खड़े हैं। किसानों का गेहूं पानी में भीग रहा है। किसान बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने उच्चाधिकरियों से बात की। अधिकारियों से कोई ठोस जवाब न मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष किसानों के साथ वहीं पर धरने पर बैठ गये।

सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि पूरे जिले के गेहूं क्रय केन्द्रों में किसानों से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। जल्द किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया तो सपाई सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इसके लिए जिले के जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

See also  Uttarakhand / Haldwani: On the crushing defeat of Congress in three states, Sumit Hridayesh said that we respect the people's decision.