News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh : मन की सहजता व सरलता से होगी ईश्वर प्राप्ति -मुक्तिनाथानंद

कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों व्याप्त नकारात्मक विचारो को दूर करने के उदेश्य से रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद महाराज ने बताया कि जो सरल है वह भगवान के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामकृष्ण ने एक अंतरंग भक्त को कहा कि ‘सरल होने पर ईश्वर का शीघ्र ही लाभ होता है। जानते हो कितने को ज्ञान नहीं होता पहला- जिसका मन टेढ़ा है अर्थात सरल नहीं है दूसरा, जिसे छुआछूत का रोग है और तीसरा जो संशयग्रस्त आत्मा है।’ जो बालक जैसा सरल है वह मानो ईश्वर के गोद में लेटा हुआ है। स्वामी ने कहा कि बचपन में हम लोग सरल रहते हैं ईश्वर के नजदीक रहते हैं और सब बच्चे आनंद में रहते हैं जैसे-जैसे हम लोग बढ़ते जाते हैं, हमारे मन में नाना प्रकार की जटिलता पैदा हो जाती है और हम भगवान से दूर हो जाते हैं।’ एक तो मन की वक्रता दूसरा छुआछूत जैसी बीमारियों से हम अपने को दूसरों से अलग कर लेते हैं एवं मन में नाना प्रकार के संशय पैदा हो जाते है। स्वामी ने बताया कि भगवत् गीता में कहा गया है ‘संशय आत्मा विनशयति’ जिसका मन सर्वदा संशयपूर्ण है वह आगे नहीं बढ़ सकता है। जैसे बच्चा सरल भी है और उसके भीतर कोई छुआछूत का भेदभाव भी नहीं है वह सब को अपना लेता है एवं उसके मन में कोई संशय नहीं है। भगवान श्री रामकृष्ण कहते हैं कि अगर हम बच्चे जैसे पुन: सरल बन जाए और मन को जितना हो सके संशयहीन करें एवं अनावश्यक छुआछूत से मन को विभ्रांत ना करें तब हम भगवान के नजदीक पहुँच जाएंगे एवं भगवान की कृपा से हमारा मन सर्वदा आनंद पूर्ण रहेगा। और इस प्रकार हमारे जीवन मेँ ईश्वर प्राप्ति का लक्ष्य भी पूर्ण हो जाएगा।

See also  Union Minister Dr Jitendra Singh dedicates 'Sardar Patel Leadership Centre' to the Nation at LBSNAA Mussoorie on the occasion of Rashtriya Ekta Diwas, Underlines New Generation Reforms for New Generation Civil Servants

करिये योग -रहिये निरोग:-मुक्तिनाथानन्द

निराला नगर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाइव कार्यक्रम


सप्तम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सीधे विवेकानन्द पालीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान निराला नगर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग 14 जून से जारी योग में आज  सुबह 7 बजे से8:00 बजे तक आफलाइन व आनलाइन प्रतिदिन गूगल मीट ऐप पर लाइव योगाभ्यास कराया जा रहा ।दिये गये लिंक में ज्वाइन द मीटिंग आन गूगल मीट पर क्लिक करें जिसका कोड है जेडएसएस पीडीक्यूए.आरडब्ल्यूआर इस पर क्लिक करके आप सीधे आज जुड़ कर योग की व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करके अपने तथा अपने पूरे परिवार के निरोग व खुशहाल और प्रसन्नचित जीवन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं ,और वह भी निशुल्क । योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य,संध्या यादव द्वारा लोगों को योगासन कराया जा रहा है।