News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Malihabad : सीएससी पर गंदगी देखकर अधीक्षक को लगाई मंत्री ने फटकार

रविवार को प्रभारी राज्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद का निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें काफी गंदगी दिखी गंदगी देखकर मंत्री ने सीएससी अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई।वित्त एवं संसदीय राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को अचानक मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएचसी में काफी गंदगी दिखी जिसपर वो भड़क गए और अधिक्षक को जमकर फटकार लगाई। सीएचसी पर वो लगभग 30 मिनेट रुके हर चीज को उन्होंने बखूबी देखा समझा। मंत्री को कई खामियां नजर आई जिसपर उन्होंने अधिक्षक से स्पस्टीकरण माँगा है। अगर स्पस्टीकरण नही दिया गया तो कई लोगों पर गाज गिर सकती है।  राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण करने के बाद उन्होंने ब्लाक मलिहाबाद का निरिक्षण किया वहाँ उन्हें व्यवस्थाएं बेहतर मिली। उन्होंने वहाँ पौधरोपण भी किया तथा पौधरोपण के लिए सभी को जकरुक किया। उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा रसीले आमों का स्वाद चखा उसके बाद सुरेश खन्ना माल क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इस बीच मलिहाबाद क्षेत्र की विधायक जय देवी कौशल भी मौजूद रहीं।

See also  Uttar Pradesh / Kannauj: Shamelessness crossed all limits in love! Mother of 10 children absconded with lover