News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के लिए संघर्ष समिति का प्रदर्शन

तहसील के ससोला में स्वीकृत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बागेश्वर के खोली गांव में शिफ्ट किए जाने की सुगबुगाहट से क्षेत्र के लोगों भडक़ गये हैं। नाराज लोगों ने स्कूल को बचाने के लिए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई है। साथ ही चेतावनी दी उनके क्षेत्र में स्वीकृत स्कूल को दूसरे क्षेत्र में ले जाया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। सोमवार को समिति अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल के नेतृत्व में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने कहा वर्ष 2011 में ससोला में स्कूल स्वीकृत हुआ था। छह लाख रुपये की टोकन मनी तक आ गई थी। स्कूल बनाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी 24 नाली जमीन भी दान कर दी थी और भूमि पूजन भी हो गया था। अब राजनीति के चलते स्कूल को बागेश्वर तहसील के खोली गांव में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्हें इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार से मिली है। शिफ्ट करने के जो भी कारण बताए जा रहे हैं सब बेबुनियाद हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी मंशा के विपरित जिला प्रशासन ने निर्णय लिया तो क्षेत्र के लोगों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यहां वीरेंद्र नगरकोटी, बंशीधर कांडपाल, गोविंदी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप चंद्र कांडपाल, ग्राम प्रधान रेखा देवी, दया जोशी, प्रेमा कांडपाल, विमला देवी, भैरव दत्त चंदोला, जितेंद्र वर्मा, सुंदर सिंह गडिय़ा रहे।

 

 

 

See also  Uttar Pradesh / Muzaffarnagar : 63 spoons came out of the stomach of the young man, the condition is serious, treatment is going on after being admitted to ICU