News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : पूर्व जिपं अध्यक्ष ने 22 गांवों में बांटी कोविड किट

Vikasnagar : ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग गांवों में आवश्यक सामग्री मुहैया कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कालसी ब्लॉक में खत पंजगांव के 22 गांवों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से कोविड सुरक्षा किट वितरित की गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने गांवों में पहुंच कर लोगों को ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, सेनेटाइजर समेत आवश्यक सामग्री वितरित की। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई हो, लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। कहा गांवों में भी लोगों को दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी है। इस दौरान खुशीराम जोशी, गजेंद्र तोमर, बलवीर सिंह बिष्ट, जीएस तोमर, दिनेश नौटियाल, बीएस भंडारी, हुकुम भंडारी, शूरवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

See also  Rajasthan / Dausa: Against the doctor, the mob was instigated by the former BJP MLA, the doctor had committed suicide, now the former MLA arrested