News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : हमला व अपहरण के प्रयास का लगाया आरोप

यमुना रक्षक संघ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर हमला व अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। कहा कि दोनों पदाधिकारी यमुना में जेसीबी से अवैध खनन रोकने के लिए रात को निगरानी कर रहे थे। तभी खनन माफिया ने उन्हें घेर लिया। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष वाहिद कुरैशी सोमवार रात को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के पास से यमुना नदी में जेसीबी से अवैध खनन की निगरानी कर रहे थे। करीब डेढ बजे रात कुछ हथियाबंद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों हमला करने व अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह से दोनों अपनी जान बचाकर भागे।वह अपने परिचित के घर छिप गये। जहां पुलिस को सूचना देने पर चीता कर्मी भी पहुंच गये। कहा कि दो आरोपी उनका पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने पुलिस कर्मियों के समक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है। तहरीर देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष वहीद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव पंजाब सिंह मजीठिया, अजीत चौधरी, सचिन कश्यप, मुमताज खान, मीना राणा, मिथिलेश कुमार मौर्य, समून चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

 

See also  Rajasthan / Churu: Did not come out from the clutches of brother-in-law, brother-in-law also became enemy! When told about the incident to the husband, he said – everything works