News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Pauri : बीरोंखाल में गुलदार ने बनाया युवक को निवाला

गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थलीसैंण रेंज के अंर्तगत विकासखंड बीरोंखाल जोगीमंणी भैसोड़ा साबली पांच में मंगलवार को गुलदार ने एक युवक को अपना निवाल बना दिया हैं। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई हैं। थलीसैंण रेंज अधिकारी ने मृतक के परिवार को अग्रिम अनुग्रह राशि पचास हजार रुपये दी है। मौके पर पहुंची थाना थलीसैंण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों भेज दिया हैं। सांसद प्रतिनिधि पातीराम ढौंडियाल ने बताया कि जोगीमंणी भैसोड़ा साबली निवासी दिनेश चंद्र (38) पुत्र रामलाल मंगलवार सुबह घर से शौच करने के लिए किमोला रौला गया था। लेकिन काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा। जिस पर परिवार के लोगों ने गांव के ग्रामीणों को सूचना दी। मौंके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान कुछ दूरी पर झाडिय़ों में उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस रेंज कार्यालय थलीसैंण को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई बब्लू चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को पीएचसी बैजरों में भेज दिया है। थलीसैंण रेंज अधिकारी अनिल सिंह रावत ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को अग्रिम धनराशि दे दी गई हैं। गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया जा रहा हैं। मौके पर तहसीदार राजेन्द्र प्रसाद ममगाईं, बब्लू चौहान, रेंज अधिकारी अनिल सिंह रावत आदि थे।

See also  Bhopal : Dr. Harsh Vardhan inaugurates Centre for Advanced Radiation Shielding and Geopolymeric Materials and an Analytical High Resolution Transmission Electron Microscope Laboratory at CSIR-AMPRI, Bhopal