News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Arki : पोखटू गावँ की महिलाओं ने पार्क व नालियों की सफाई की

 पंचायत बातल के पोखटू गावँ की महिलाओं का नव निर्वाचित महिला मंडल पोखटू की प्रधान चन्द्रकान्ता की अध्यक्षता में अस्पताल के  समीप पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने पार्क की सफाई की।
 वहां उगी झाड़ियों को काटा व नालियों की सफाई की। जिसमें ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिल शर्मा, उप प्रधान भरत भूषण,बीडीसी सदस्य भावना शर्मा, महिला मंडल पूर्व प्रधान  कौशल्या,  सचिव भावना, उप प्रधान मानसी  तथा सभी मांहिला मंडल सदस्य  कमलेश, चंद्रकला, किरण,  नीलम, नीतू ने साफ-सफाई की।
बातल की प्रधान ने सभी महिलाओं को साफ-सफाई रखने व इस महामारी के समय सरकार के दिशानिर्देशों की पालना करने के लिये भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क जहा पर बच्चों का आवागमन रहता है वही युवा भी आकर अपना समय व्यतीत करते है।
See also  Uttarakhand / Haridwar: During the cooperative society elections, there was a quarrel between two parties, a fierce fight took place, video went viral